शाजापुर- राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।
इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को फेज आउट करने का संकल्प लिया गया है। भारत सरकार द्वारा लिए गए संकल्प के अनुरूप मध्य प्रदेश के समस्त कार्यालय कार्यालयों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा है कार्यालयों में डिस्पोजल प्लास्टिक वस्तुएं, प्लास्टिक कैरी बैग, फूड पैकेजिंग, प्लास्टिक फ्लावर पार्ट, बैनर, झंडे, बॉटल्स कटलरी प्लेट्स, कप, ग्लास, स्ट्रा, फोकर्स, स्पुन्स, पाउच, शेसे आदि तथा थर्माकोल से निर्मित सजावट एवं अन्य सामान को प्रतिबंधित किया गया है।
शासकीय कार्यालयों में प्लास्टिक के उपयोग पर लगा प्रतिबंध