MP से चार-पांच दिनों में विदा हो सकता है मानसून

 भोपाल मानसूनी गतिविधियां हालांकि बहुत कम हो गई हैं। फिर भी मानसून के विधिवत विदा होने में अभी भी चार-पांच दिन का समय लगेगा। इसके संकेत मिलना भी शुरू हो गए हैं। स्थानीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल अरब सागर से कुछ माइश्चर आ रहा है। इससे पश्चिमी मप्र में कुछ वर्षा हो रही है। भोपाल में भी इसके असर से दोपहर बाद कनवेक्टिव एक्टिविटी से लाइट रैन होगी। शुक्ला ने बताया कि वैसे 30 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। इस बार ये सीजन कुछ लंबा ही चल गया। मानसून के दौरान हवाओं का रुख अधिकतर दक्षिण पश्चिमी रहता है। मानसून की विदाई के पहले राजस्थान से हवाएं पश्चिमी होकर बहती हैं। साथ ही आर्द्रता भी घटकर 50 प्रतिशत से नीचे हो जाती है। अनुमान है कि दस तारीख के बाद राजस्थान से आने वाली हवाओं से नमी भी घट जाएगी। दस या बारह अक्टूबर तक मानसून विदा हो सकता है।